रामपुरा के पत्रकार से मारपीट प्रकरण की जांच को समिति गठित

0
235

उत्तर प्रदेश, 28 मई (हि.स.)। जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से सामने आए मामले को संज्ञान में लेते हुए आवश्यक कार्यवाही की है। रामपुरा कस्बे के राजेन्द्र नगर निवासी पत्रकार कुलदीप जाटव अपने पिता के साथ इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, माधौगढ़ पहुंचे थे। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा कथित रूप से बीमार कुलदीप जाटव के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया गया।

इस गंभीर मामले की जांच हेतु जिलाधिकारी द्वारा दो सदस्यीय समिति गठित की गई है, जिसमें डॉ. एन. डी. शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी, जालौन एवं मनोज कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी माधौगढ़ को शामिल किया गया है।

समिति को निर्देश दिए गए हैं कि वह पत्रकार कुलदीप जाटव को साक्ष्य प्रस्तुत करने का पूरा अवसर प्रदान करते हुए नियमानुसार जांच संपन्न करें। यदि किसी स्तर पर लापरवाही या नियमों से विचलन पाया जाता है तो संबंधित व्यक्तियों की जिम्मेदारी निर्धारित की जाएगी। समिति को अपनी स्पष्ट और सम्यक रिपोर्ट तीन दिवस के भीतर प्रस्तुत करनी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here