अशोकनगर: भाजपा विधायक जगन्नाथ सिंह बाेले-सिंधिया जी के बारे में जो बोलेगा छोड़ेंगे नहीं, जवान काट लेंगे

0
400

अशोकनगर, 28 मई (हि.स.)। सिंधिया समर्थक भाजपा विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी ने एलान किया है कि जो भी व्यक्ति हमारे माननीय सिंधिया जी की बारे में बोलेगा हम उसकी जवान काट लेंगे, हम उसे किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे और उसकी जवान काट लेंगे।

जिले की चंदेरी विधानसभा से भाजपा विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी का क्षेत्रिय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के बारे में बोलने पर जवान काट लेने का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह बड़े गुस्से भरे लहजे में किसी से मोबाइल पर बातचीत करते हुए जवान काट लेने की बात कह रहे हैं।

दर असल दो दिन पूर्व उनके विधान सभा क्षेत्र ईसागढ़ के पंचायत सचिवों, रोजगार सहायकों का आरोप था कि जिला पंचायत सीईओ राजेश जैन द्वारा अभद्र भाषा बोलते हुए कहा था कि कोई भी व्यक्ति किसी विधायक अथवा सांसद का क्यों न हो काम न करने वालों को बक्सा नहीं जाएगा। इस आशय की शिकायत कलेक्टर से भी की गई थी।

पर तत्पश्चात विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी द्वारा जिला पंचायत सीईओ के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखे एवं वह मुख्यमंत्री निवास पर शिकायत लेकर भी पहुंचे।

उक्त वाकिये के साथ ही विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी का सांसद सिंधिया के बारे में बोलने पर जवान काट लेने का वीडियो वायरल हुआ जो चर्चा का विषय है, जिसमें वह वड़ी बेबाकी से कहते दिखाई दे रहे हैं कि हमारे माननीय सिंधिया जी की बारे में बोलेगा हम उसकी जवान काट लेंगे, हम उसे किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे और उसकी जवान काट लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here