सड़क दुर्घटना में दो की मौत, 18 घायल

लातेहार, 29 मई (हि.स.)। जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरसापाट घाटी में बुधवार की देर रात बाराती वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई,जबकि 18 अन्य लोग घायल हो गए हैं। मृतकों में हेलारूस बेग (32) और सुनील नगेसिया (40) शामिल है। दोनों महुआडांड़ के बेलवार गांव के रहने वाले थे। वहीं घायलों का प्राथमिक इलाज महुआडांड़ अस्पताल में किया गया ।जिसमें धर्मपाल नगेसिया,लवकुश कुमार,सतपाल नागेसिया ,अर्जुन नागेसिया ,अनूप नगेसिया सहित लोगों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का इलाज महुआडांड़ अस्पताल में किया जा रहा है ।

मिली जानकारी के अनुसार महुआडांड़ से बारात ओरसा गांव गई थी। बुधवार की देर रात वैवाहिक कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी लोग सवारी गाड़ी से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान ओरसा घाटी में अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और एक बड़े चट्टान से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंची और सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद सुनील नगसिया को मृत घोषित कर दिया।

वही इलाज के क्रम में ही हेलारूस बेग की भी मौत हो गई। जबकि 10 लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। पुलिस घटना के कारण की छानबीन कर रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories