पीयू के व्यावसायिक और विज्ञान वर्ग के आठ प्रमुख पाठ्यक्रमों के अंतिम सेमेस्टर के परिणाम जारी

0
193

जौनपुर,29 मई (हि.स.)। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने विभिन्न व्यावसायिक और विज्ञान वर्ग के आठ प्रमुख पाठ्यक्रमों के अंतिम सेमेस्टर के परिणाम जारी कर दिए हैं। विश्वविद्यालय ने इस बार तकनीकी नवाचार करते हुए कुछ पाठ्यक्रमों के परिणाम पहली बार समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन जारी किए हैं।

घोषित किए गए परिणामों में बीटेक के पांच विषयों के आठवें सेमेस्टर के नतीजे शामिल हैं। इनमें इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के परिणाम हैं।

इसके साथ ही एमएससी के तीन विषयों के चौथे सेमेस्टर के नतीजे भी जारी किए गए हैं। इनमें रसायन विज्ञान, गणित और भौतिकी शामिल हैं। विश्वविद्यालय ने एमएससी भूविज्ञान के दूसरे सेमेस्टर का परिणाम भी समर्थ पोर्टल पर जारी किया है।

इस मामले में गुरुवार को परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया सभी परिणाम पूर्ण पारदर्शिता के साथ जारी किए गए हैं। समर्थ पोर्टल के माध्यम से परिणाम जारी करने से छात्र-छात्राओं को अपने नतीजे देखने में आसानी हुई है। यह कदम विश्वविद्यालय के डिजिटलीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here