भूमि सुधार और हदबंदी कानून के लिए आज भी याद किए जाते हैं चौधरी : सीएम योगी

0
288

– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौधरी चरण सिंह को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

लखनऊ, 29 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने विधान भवन परिसर स्थित किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा कि पूरा देश चौधरी साहब को भूमि सुधार, हदबंदी कानून को लागू करने, ग्रामीण विकास और अन्नदाता किसानों के मसीहा के रूप में आज भी याद करता है। यह उत्तर प्रदेश का सौभाग्य है कि चौधरी साहब का सानिध्य उत्तर प्रदेश वासियों को एक लंबे समय तक प्राप्त हुआ। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश में भूमि सुधार, ग्रामीण विकास संबंधित शासन की शुचिता और पारदर्शिता को लेकर अनेक कदम उठाए, जिसकी गूंज आज भी हमारे गांव में किसानों से लेकर समाज के प्रत्येक तबके में सुनने को मिलती है। उन्होंने प्रधानमंत्री, उप प्रधानमंत्री, गृह और वित्त मंत्रालय के दायित्व को भी बखूबी निभाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 11 वर्षों से चौधरी चरण सिंह के सपनों को साकार करने के लिए ग्रामीण विकास और अन्नदाता किसानों के उत्थान के लिए लगातार कदम उठा रहे हैं। उन्होंने चौधरी साहब की स्मृतियों को नमन करते हुए प्रदेशवासियों की ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस अवसर पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जयवीर सिंह, मेयर सुषमा खर्कवाल और मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here