शिरगुल महाराज गैलियो मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

0
259

नाहन, 29 मई (हि.स.)। सिरमौर शिरगुल महाराज गैलियो मेले में अंतिम दिन मेलार्थियों ने मेले का भरपूर आनंद उठाया। मेले के दिन जहां मेलार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ उठाया तो वहीं वालीबॉल, कबड्डी प्रतियोगिता का भी आनंद लिया। मेले के अंतिम दिन गेलियों स्थित मेला ग्राउंड में मेलार्थियों की काफी भीड़ दिखी। वहीं शिरगुल महाराज देवामानल व देवना से पहुंची देवता की छड़ियों के पास लोगों ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया।

इस विशु मेले में बाहरी राज्यों से भारी संख्या में अलग-अलग व्यापारी पहुंचे। इस बिशु मेले में होने वाली प्रतियोगिताओं में 25 टीमों ने भाग लिया।विशु मेले के अंतिम दिन दिन भर स्थानीय कलाकारों ने पहाड़ी व हिंदी गीतों में मेले में आए मेलार्थियों का भरपूर मनोरंजन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here