Sat, Mar 7, 2026
32 C
Gurgaon

भारतीय रेल ट्रैक मशीन ट्रेनिंग सेंटर में पर्यावरण संरक्षण पर हुआ सेमिनार

प्रयागराज, 29 मई (हि.स.)। रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार उत्तर मध्य रेलवे द्वारा इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पखवाड़े का आयोजन 22 मई से 05 जून तक तक किया जा रहा है। इस वर्ष की थीम “एंड प्लास्टिक पाल्यूशन” है। इसी क्रम में गुरूवार को भारतीय रेल ट्रैक मशीन ट्रेनिंग सेंटर उत्तर मध्य रेलवे में सेमिनार का आयोजन किया गया।

भारतीय रेल ट्रैक मशीन ट्रेनिंग सेंटर के प्रिन्सिपल संजय अस्थाना ने सभी अधिकारियों का परिचय दिया और भारतीय रेल में विभिन्न स्थानों से आए प्रशिक्षुओं को हरित शपथ दिलवाई गई। तत्पश्चात डॉ जितेंद्र कुमार तिवारी ने सभी को वातावरण संरक्षण एवं जैव विविधता विषय पर सम्बोधित किया। उन्होंने पृथ्वी पर फैले प्रदूषण को कैसे कम किया जाए इसके बारे मे बताया एवं जागरूक किया। इसके बाद शिवाजी कदम, मुख्य पर्यावरण एवं गृह व्यवस्था प्रबन्धक उत्तर मध्य रेलवे ने मियावाकी पौधारोपण पर प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी। इस दौरान उन्होने गंभीर विषयों जैसे वायु प्रदूषण, कार्बन क्रेडिट, ग्रीन हाउस गैस इत्यादि के बारे में भी बताया।

सेमिनार के पश्चात क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सही उत्तर देने वालों को स्टील की बोतल एवं कपड़े के थैले दिये गए। जिसका उद्देश्य प्लास्टिक के प्रयोग को कम करना रहा। उक्त कार्यक्रम शिवाजी कदम के नेतृत्व में अखिलेश कुमार सिंह, शुभम यादव, विशाल यादव, अजय सिंह, अदित्य चंद्रा द्वारा सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories