मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने सिख धर्म के पांचवे गुरु अर्जन देव को ज्योतिजोत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की

0
241

भाेपाल, 30 मई (हि.स.)। सिख धर्म के पाँचवें गुरु, शहीदों के सरताज और शांति के प्रतीक गुरु अर्जन देव जी की आज शुक्रवार काे बलिदान दिवस है।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने गुरु अर्जन देव को ज्योतिजोत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस अवसर पर उन्होंने गुरु जी के जीवन और उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि गुरु अर्जन देव जी का जीवन सेवा, त्याग और मानव कल्याण का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर अपने संदेश में लिखा सिख धर्म के पांचवे गुरु, परम श्रद्धेय गुरु अर्जन देव जी को ज्योतिजोत दिवस पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। विश्व कल्याण के लिए आपने सेवा, दया और स्नेह का जो संदेश दिया, जिसे हम पूरी प्रतिबद्धता से आत्मसात कर रहे हैं। धर्म और मानवता की रक्षा के लिए आपका समर्पण सदैव मार्गदर्शन करता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here