सुप्रीम कोर्ट को मिले तीन नए जज, कुल स्वीकृत संख्या 34 पूरी

0
195

नई दिल्ली, 30 मई (हि.स.)। सुप्रीम कोर्ट को आज तीन नए जज मिल गए। चीफ जस्टिस बीआर गवई ने जस्टिस एनवी अंजारिया, जस्टिस विजय बिश्नोई और जस्टिस एएस चंदूरकर को शपथ दिलाई।

तीनों जजों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 29 मई को सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में नियुक्त किया था। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 मई को इन जजों को सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की थी। इन जजों की नियुक्ति के साथ ही सुप्रीम कोर्ट में जजों की कुल स्वीकृत संख्या 34 पूरी हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here