लखनऊ शहर में सीतापुर डिपो की जनरथ बस हुई खराब, लगा जाम

0
269

लखनऊ, 30 मई (हि.स.)। लखनऊ शहर के परिवर्तन चौक से पहले हनुमान सेतु पुल पर सीतापुर डिपो की जनरथ बस खराब हो गई। सुबह दस बजे के करीब बस के खराब होने पर उसमें सवार यात्रियों ने दूसरे बस से अपने घरों के लिए शेष रास्ता तक किया। वहीं बस चालक एवं परिचालक ने कारखाना में बस खराब होने की सूचना भेजी। किंतु एक घंटे तक बस के लिए कोई सहायता नहीं आने पर चालक, परिचालक वहां से चले गये।

वहीं शुक्रवार की सुबह दस बजे से खराब रोडवेज बस के हनुमान सेतु पुल पर खड़े रहने से उधर से गुजर रहे वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गयी। जिससे हनुमान सेतु पुल और मंदिर तक जाम की स्थिति हो गयी। इस दौरान एक प्रशासनिक अधिकारी का वाहन, एम्बुलेंस, स्कूल बसें, आफिस के लिए निकले लोगों के वाहन जाम में फंसे रहे।

परिवहन आयुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सीतापुर डिपो की बस जो लखनऊ वाया जौनपुर से वाराणसी तक जाती है। वह सुबह के वक्त सीतापुर से चली और लखनऊ पहुंचने पर हनुमान सेतु पुल पर खराब हो गयी। सीतापुर डिपो की जनरथ सेवा की बस के खराब की सूचना मिलने पर कुछ देर के भीतर बस को वहां से हटाने के लिए वाहन को भेजा गया है। वहीं यात्रियों को दूसरे बस से भेजने की व्यवस्था करायी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here