Mon, Feb 23, 2026
17 C
Gurgaon

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का जलवा बरकरार, डिजिटल प्रीमियर जून में

अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 7 दिन हो चुके हैं और यह लगातार बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। कॉमेडी और रोमांस से भरपूर इस फिल्म की कहानी टाइम लूप जैसी रोचक अवधारणा पर आधारित है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म की कमाई अब 50 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर तेजी से बढ़ रही है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक ‘भूल चूक माफ’ ने अपनी रिलीज के सातवें दिन यानी पहले गुरुवार को 3.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 44 करोड़ रुपये हो गया है। शनिवार और रविवार को इस फिल्म की कमाई में इजाफा हो सकता है। करण शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का बजट 50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। दिनेश विजान इस फिल्म के निर्माता हैं।

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की जोड़ी पहली बार फिल्म ‘भूल चूक माफ’ में नजर आई है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। दोनों की केमिस्ट्री को काफी सराहा जा रहा है। फिल्म में संजय मिश्रा, सीमा पाहवा, जाकिर हुसैन, रघुबीर यादव, इश्तियाक खान और अनुभा फतेहपुरिया जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। सिनेमाघरों में दमदार कमाई के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर आने की तैयारी में है। ‘भूल चूक माफ’ का डिजिटल प्रीमियर अमेजन प्राइम वीडियो पर जून के मध्य में किया जाएगा। हालांकि, अभी इसकी सटीक रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories