Sun, Feb 22, 2026
21 C
Gurgaon

बलिया में गंगा नदी में डूबे तीन दाेस्तों के शव बरामद

बलिया, 30 मई (हि.स.)। जिले के दोकटी थाना क्षेत्र के सवनछपरा व बेचन छपरा गांव में गुरुवार को गंगा में डूबे तीन दोस्तों के शव शुक्रवार सुबह जगदीशपुर के पास बरामद हाे गए। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया गया कि बेचन छपरा के मोहम्मद रसीम का बेटा 16 वर्षीय वसीम तथा सवन छपरा के राजन गोंड का पुत्र 15 वर्षीय विनय गोंड और योगेंद्र गोंड का पुत्र 15 वर्षीय संदीप गुरूवार को घर से भोजापुर गांव में कोचिंग के लिए निकले थे। चर्चा है कि तीनों कोचिंग न जाकर दोकटी के पास गंगा में स्नान करने लगे। नहाने के दौरान तीनों गंगा में डूब गए। इसकी जानकारी लोगों को तब हुई जब घाट की ओर कुछ महिलाएं गईं। जिन्होंने गंगा किनारे तीन साइकिलें और तीन बैग देखें। तब इसकी सूचना महिलाओं ने अपने घर वालों को दिया, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया। तीनों किशोरों के गंगा में डूबने की खबर से उनके परिवार में काेहराम मच गया।

तीन किशोरों के गंगा में डूबने की जानकारी मिलने पर एसडीएम बैरिया आलोक सिंह व सीओ बैरिया मो. फहीम कुरैशी स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन के द्वारा स्थानीय गोताखोर भी बुलाये गए। काफी खोजबीन के बाद तीनों किशोरों का पता नहीं चला। जिसके बाद गोरखपुर से एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई। शुक्रवार सुबह सीओ फहीम कुरैशी ने बताया कि गुरुवार को गंगा में तीनों किशोरों का शव जगदीशपुर गांव के पास बरामद हाे गए है । पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories