वाराणसी में मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर पुण्यश्लोक अहिल्याबाई की उतारी आरती

0
208

वाराणसी, 30 मई (हि.स.)। केन्द्र में मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को यहां नमामि गंगे के सदस्यों ने श्री काशी विश्वनाथ धाम में स्थित पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई के मूर्ति की आरती उतारी। महर्षि योगी वेद विज्ञान विद्यापीठ के वेदपाठी बटुकों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर लेकर उनकी सरकार की मजबूती के लिए स्वस्तिवाचन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बाद मां अहिल्याबाई को नमन किया। इस दौरान नमामि गंगे के काशी क्षेत्र संयोजक राजेश शुक्ला ने बताया कि दिन-रात ‘प्रधान सेवक’ के रूप में देश की जनता की सेवा में लगे हुए काशी के सांसद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 11 साल पूरे होने पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत में गरीबी उन्मूलन और आर्थिक उन्नति के प्रयासों में दृढ़ संकल्पता की सिद्धि के लिए बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की गई। देवमाता अहिल्याबाई होलकर द्वारा दिए गए संदेश ” धर्म का पथ ही न्याय का पथ है ” का अनुसरण कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लेकर नमामि गंगे ने बटुकों और जनता जनार्दन के साथ स्वस्तिवाचन किया। राजेश शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार के पिछले 11 साल महान पहलों, नीतियों और रणनीतिक कार्यों के लिए याद किए जाएंगे, जिन्होंने राष्ट्र को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और भारत का वैश्विक स्तर ऊंचा उठाने के अथक प्रयासों के लिए आभारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here