Sun, Feb 22, 2026
16 C
Gurgaon

विंध्यधाम में उमड़ा आस्था का ज्वार, शुभ मुहूर्त में भक्तों ने किए दर्शन-पूजन

मीरजापुर, 30 मई (हि.स.)। शुभ मुहूर्त और श्रद्धा का संगम शुक्रवार को मां विंध्यवासिनी धाम में देखने को मिला। सूरज की पहली किरण के साथ ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की टोलियां मंदिर की ओर बढ़ने लगीं। सुबह से ही मंदिर प्रांगण जय मां विंध्यवासिनी के जयकारों से गूंज उठा। देश के कोने-कोने से आए भक्तों ने मां के चरणों में शीश नवाकर जीवन मंगल की प्रार्थना की। धूप, गर्मी और लंबी कतारों के बावजूद लोगों के चेहरे पर आस्था की चमक थी। कई भक्त अपने परिवार के साथ विशेष पूजन-अनुष्ठान कराने पहुंचे थे।

मंदिर के मुख्य पुजारी अगस्त्य द्विवेदी ने बताया कि आज के दिन विशिष्ट योग और शुभ चौघड़िया होने के कारण मां के दर्शन और पूजन का विशेष महत्व है। भक्तों ने नारियल, चुनरी, श्रृंगार-सामग्री और प्रसाद चढ़ाकर मां का आशीर्वाद लिया। प्रशासन और मंदिर समिति ने सुरक्षा, पेयजल व प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्थाएं की थीं। मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर गर्भगृह तक दर्शन को सुव्यवस्थित करने के प्रयास किए गए। हालांकि भारी भीड़ के कारण कतारें कई जगह धीमी रहीं।

कार्य के चलते बाधित रहा सदर बाजार मार्ग, हुई परेशानी सदर बाजार गेट के पास छावनी कार्य के चलते मार्ग बाधित रहा। श्रद्धालुओं को आवाजाही में परेशानी हुई। श्रद्धालु त्रिभुवन मिश्र का कहना था कि निर्माण कार्य रात में किया जाता तो यह स्थिति टल सकती थी। स्थानीय प्रशासन को भविष्य में भीड़भाड़ के समय निर्माण रोकने या समय तय करने पर विचार करना चाहिए। भक्तों का कहना था कि मां के दरबार में जो मिलता है, वो कहीं और नहीं मिलता। कुछ कठिनाई तो आस्था की परीक्षा होती है। तभी एक और श्रद्धालु बोले- हर बार दर्शन करते हैं, पर इस बार भीड़ बहुत ज़्यादा है, फिर भी मन को शांति मिली।

विंध्य कॉरिडोर से बदल रहा स्वरूप मां विंध्यवासिनी धाम को विश्वस्तरीय स्वरूप देने के उद्देश्य से निर्माणाधीन विंध्य कॉरिडोर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक ऐतिहासिक परियोजना बनकर उभर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट विंध्य कॉरिडोर के तहत चौड़ी सड़कों, सुंदरीकरण, यात्री सुविधाओं और सीधा मंदिर प्रवेश मार्ग जैसी अनेक योजनाएं लागू की जा रही हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories