मैहर: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, परिजन ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन

0
341

मैहर, 30 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मैहर में शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे काे टक्कर मार दी। हादसे में महिला की माैत हाे गई। हादसे के बाद ट्रक चालक माैके से फरार हाे गया। इधर मृतका के परिजन ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनाें काे समझाइश देने का प्रयास कर रही है।

जानकारी अनुसार हादसा शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। करौंदी के रहने वाले राजू पटेल (24) अपनी मां उर्मिला पटेल (50) को बाइक से मैहर सिविल अस्पताल ले जा रहा था। इस दाैरान भदनपुर टोल के पास ट्रक ने उनकी बाइक काे टक्कर मार दिया। टक्कर से बाइक असंतुलित हो गई। उर्मिला पटेल बाइक से गिर गईं। उनका सिर ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गया। स्थानीय लोगों की आवाज सुनकर ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जबदेरा थाना प्रभारी अभिषेक सिंह परिहार मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने केस दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतका के परिजन ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। वे मुआवजे की मांग कर रहे हैं। साथ ही आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस परिजन को समझाने का प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर खदानों के ओवरलोड ट्रक आते-जाते रहते हैं। इस वजह से अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। प्रशासन को कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here