पृथ्वी बचाओ सप्ताह के तहत आनंद मार्ग ने बांटे पौधे और बीज

0
225

पूर्वी सिंहभूम, 30 मई (हि.स.)। सोनारी कबीर मंदिर और गदरा आनंद मार्ग जागृति में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनूठा प्रयास देखने को मिला। पर्यावरण सप्ताह के अवसर पर आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं प्रीवेंशन ऑफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स के संयुक्त तत्वावधान में ‘पृथ्वी बचाओ सप्ताह’ की शुरुआत की गई।

इस अभियान के तहत शुक्रवार को प्रथम दिन 100 से अधिक फलदार पौधों और 200 बीज बॉल का वितरण किया गया। बीज बॉल वितरण का उद्देश्य लोगों को यह प्रेरित करना था कि वे इन्हें नदी किनारे, खाली मैदानों या झाड़ियों में फेंककर हरियाली बढ़ाने में योगदान दें। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि बीज बॉल को किसी भी मौसम में प्राकृतिक स्थलों पर डाला जा सकता है, जिससे बिना विशेष देखभाल के भी पौधे उग सकते हैं।

आनंद मार्ग ने अपने संदेश में कहा कि जब तक हम पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं को अपने परिवार का सदस्य नहीं मानेंगे, तब तक प्रकृति का कल्याण संभव नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here