छठे दिन होमगार्ड शारीरिक दक्षता जांच परीक्षा में 146 अभ्यर्थी हुए सफल

0
209

अररिया,30 मई(हि.स.)। अररिया कॉलेज स्टेडियम में गृह रक्षक वाहिनी की बहाली को लेकर शारीरिक दक्षता की जांच परीक्षा चल रही है, जहां छठे दिन शुक्रवार को शारीरिक दक्षता की जांच परीक्षा में 1400 अभ्यर्थी में 1000 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।

सर्वप्रथम 1600 मीटर की दौड़ में 147 अभ्यर्थी सफल हुए। जिसमें 01 अभ्यर्थी ऊंचाई माप में असफल रहे। शेष सभी अभ्यर्थी ऊंचाई, सीना माप, ऊंची कूद, लंबी कूद एवं गोला फेंक की परीक्षा में सफल हुए। चिकित्सीय परीक्षण में भी 146 अभ्यर्थी फिट घोषित किये गये।

बिहार गृह रक्षा वाहिनी के वरीय समादेष्टा अनिल कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 31 मई एवं 02 जून तक शारीरिक दक्षता जाँच परीक्षा का कार्यक्रम निर्धारित है। जबकि महिला अभ्यार्थियों के लिए 03 जून से 04 जून 2025 को शारीरिक दक्षता जाँच परीक्षा का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here