Fri, Feb 20, 2026
19 C
Gurgaon

अंबिकापुर : बांध में नहाने के दौरान पांच वर्षीय मासूम की डूबने से मौत

अंबिकापुर, 30 मई (हि.स.)। सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रजपुरी में गुरुवार दो भाइयों के साथ नहाने गई पांच वर्षीय मासूम की डूबने से मौत हो गई। बहन को डूबता देख दोनों भाई भाग निकले और किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। शाम को जब बांध में बच्ची का शव तैरता हुआ ग्रामीणों ने देखा तब इसकी जानकारी परिजनों को मिली। इधर घटना की सूचना पर पुलिस भी पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के अस्पताल भेजवाया, लेकिन देर शाम होने के कारण पोस्टमार्टम आज शुक्रवार दोपहर को हुआ। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर रजपुरी निवासी धनेश्वर गोंड़ की पांच वर्षीय मासूम गुड्डी अपने दो भाईयों अनुराग (8 वर्ष) और रामसिंह (6 वर्ष) के साथ खेलने गई थी। वे खेलते हुए बांध पहुंच गए और नहाने लगे। नहाने के दौरान गुड्डी बांध के गहरे पानी में डूब गई। उसे बचाने में असमर्थ भाई वहां से भाग निकले। उन्होंने डर के कारण घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया।

शाम होते ही बांध के आसपास पहुंचे ग्रामीणों ने बच्ची का शव बांध में तैरता देखा और इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। गुड्डी के काफी देर से लापता होने के कारण परेशान घरवाले मौके पर पहुंचे और परिजनों ने शव को बाहर निकाला। परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली। इधर, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। शाम हो जाने के कारण शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया जा सका। शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

बताया जा रहा है कि मृत बच्ची गुड्डी के पिता धनेश्वर गोंड़ 6 माह से लापता है। वह अपने साथियों के साथ कमाने के लिए तमिलनाडु गया था, जहां वह साथियों से बिछड़ गया। छह माह से उसका पता नहीं चल सका है। परिजनों को आशंका है कि उसे कहीं बंधुआ मजदूर बना लिया गया है। परिजनों ने प्रशासन से धनेश्वर गोंड़ की तलाश करने की भी अपील की है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories