Thu, Feb 19, 2026
14 C
Gurgaon

जींद : कार ने मारी टक्कर, बाइक सवार की ओवरब्रिज से गिरकर मौत

जींद, 30 मई (हि.स.)। भिवानी रोड के निकट स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर गुरूवार रात को कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक पांच बहनों के बीच इकलौता भाई था। शहर थाना पुलिस ने फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

भूपेंद्र नगर भिवानी रोड निवासी विकास (28) बाइक पर सवार होकर रोहतक रोड की तरफ से अपने घर जा रहा था। जब वह रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंचा तो तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें विकास ओवरब्रिज से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर चालक कार को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। राहगीरों ने विकास को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया।

मृतक की मां शारदा ने पुलिस को बताया कि विकास पांच बहनों के बीच इकलौता भाई था। विकास गांव जैजैवंती में मजदूरी करने गया था। रात को वापसी के दौरान हादसा हो गया। शुक्रवार को जानकारी देते हुए शहर थाना के जांच अधिकारी जसबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories