एससीपी छात्रावासों, बहुद्देश्यीय भवनों के पास कूड़ा डंपिंग जोन बनाने पर होगी एफआईआर

पौड़ी गढ़वाल, 30 मई (हि.स.)। उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) मुकेश कुमार ने अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के तहत विकास भवन सभागार में जनपद के अनुसूचित जाति के जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ता की। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा अनुसूचित जाति हेतु संचालित कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिये कि इन योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचे।

शुक्रवार को आयोजित समीक्षा बैठक में अध्यक्ष ने कहा कि योजनाओं के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों में एससीपी के प्रस्ताव/आवेदन निर्धारित प्रतिशत से कम नहीं होने चाहिये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अनुसूचित जाति बाहुल्य बस्तियों व गांवों में एसीपी के तहत कराए जा रहे कार्य गुणवत्ता सहित समयबद्ध ढंग से पूरे किये जाएं। उन्होंने कोटद्वार क्षेत्र से एससी एक्ट के मामलों में शिकायत दर्ज न होने की शिकायत आयोग को प्राप्त होने की बात कही। श्रीनगर रोड पर स्थित एससीपी के बहुद्देश्यीय भवन के पास स्लॉटर हाउस बनाए जाने को लेकर नगर पालिका परिषद, पौड़ी एवं समाज कल्याण विभाग को नोटिस जारी किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अन्य जनपदों से भी एससीपी छात्रावासों, बहुद्देश्यीय भवनों के समीप कूड़ा डंपिंग, स्लॉटर हाउस आदि के निर्माण की शिकायतें प्राप्त होती रही हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसे निर्माण कार्यों के लिए संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाएगी।

बैठक में सचिव अनुसूचित जाति आयोग कविता टम्टा, सदस्य विशाल मुखिया, परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद टम्टा, एसीएमओ डा. रमेश कुमार आदि शामिल रहे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories