Mon, Feb 16, 2026
21 C
Gurgaon

दाे साै साल पुराने दुर्गा मंदिर में चोरी, चांदी के छत्र, सोने का लॉकेट व नकदी ले गए चोर

सीकर, 30 मई (हि.स.)। जिले के धोद थाना क्षेत्र के भैरूपुरा गांव में गुरुवार रात एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। गांव के लगभग 200 साल पुराने दुर्गा मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया और मंदिर से कीमती सामान चुराकर फरार हो गए।

चोरों ने मंदिर से करीब एक किलो वजनी चांदी के आठ छत्र, माता की मूर्ति पर चढ़ा सोने का लॉकेट, 70-80 हजार रुपये नकद, घंटी, झालर और अन्य पूजा सामग्री चोरी कर ली।

चोरी की यह वारदात काफी सोच-समझकर की गई। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर मशीन भी चोर अपने साथ ले गए, ताकि उनकी पहचान न हो सके। इससे पुलिस की जांच को भी एक बड़ी चुनौती मिल गई है।

मंदिर के पुजारी जब सुबह रोजाना की तरह आरती के लिए पहुंचे तो उन्हें मंदिर में सामान बिखरा मिला और चोरी की घटना का पता चला। उन्होंने तुरंत गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी।

चोरी की खबर फैलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए।

स्थानीय निवासी रमेश जांगिड़ ने बताया कि चोर देर रात मंदिर के मुख्य लोहे के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और चोरी की। उन्होंने बताया कि मंदिर में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे तो लगाए गए थे, लेकिन चोरों ने होशियारी दिखाते हुए डीवीआर भी चुरा ली।

गौरतलब है कि करीब 25 दिन पहले सिंगरावट गांव के माताजी मंदिर में भी चोरी हुई थी। उस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो चोर पकड़े गए थे। लेकिन, इस बार डीवीआर चोरी होने से पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में मुश्किलें आ रही हैं।

धोद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

इस घटना के बाद ग्रामीणों ने मांग की है कि मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। गांव में अब भी डर और गुस्से का माहौल बना हुआ है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories