भाजपा अध्यक्ष नड्डा आज जयपुर में तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व

0
185

नई दिल्ली, 31 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीयमंत्री जेपी नड्डा आज दोपहर बाद राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंच रहे हैं। वह तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करेंगे। इसके बाद देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में हिस्सा लेंगे। भाजपा ने जेपी नड्डा के आज के कार्यक्रम को अपने एक्स हैंडल पर साझा किया है।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, नड्डा दोपहर तीन बजकर 10 मिनट पर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। यह यात्रा जयपुर में जवाहर सर्किल से शुरू होगी। इसका समापन पिंक सिटी के एंटरटेनमेंट पैराडाइज में होगा। तिरंगा यात्रा लगभग 40 मिनट में पूरी होगी। इसके बाद यहीं पर पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर कार्यक्रम शुरू होगा। नड्डा अपने विचार रखेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here