Mon, Feb 16, 2026
15 C
Gurgaon

फ्रेंच ओपन 2025: स्वियातेक चौथे राउंड में पहुंचीं, राइबाकिना और पाओलिनी ने भी किया शानदार प्रदर्शन

पेरिस, 31 मई (हि.स.)। मौजूदा चैंपियन इगा स्वियातेक ने फ्रेंच ओपन 2025 के चौथे राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली है। पोलैंड की पांचवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने शुक्रवार को रोमानिया की जैक्वेलिन क्रिस्टियन को 6-2, 7-5 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

छठे दिन पेरिस की गर्मी ने खिलाड़ियों की परीक्षा जरूर ली, लेकिन स्वियातेक ने पहले सेट में बेहतरीन खेल दिखाते हुए दो ब्रेक की मदद से 6-2 से जीत हासिल की। उन्होंने इस सेट के बाद खुद को बर्फीले टॉवल से ठंडक पहुंचाई और पूरी तरह से तैयार दिखीं।

दूसरे सेट में क्रिस्टियन ने बेहतरीन टक्कर दी और 4-4 की बराबरी तक मैच को ले गईं। कोर्ट सुसान लैंग्लेन पर खेला गया यह मुकाबला दोनों खिलाड़ियों के दमदार शॉट्स से भरपूर रहा। स्वियातेक ने 12वें गेम में तीन ड्यूस के बाद अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए सेट और मैच दोनों अपने नाम किया।

स्वियातेक ने कहा, “मैं खुश हूं कि आखिरी गेम में मैं बेहद सॉलिड रही और कोई फ्री पॉइंट नहीं दिया। यह एक शानदार मुकाबला था और हम दोनों ने अच्छा खेल दिखाया।”

राइबाकिना की दमदार जीत

कजाखस्तान की 12वीं वरीय एलेना राइबाकिना ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए पूर्व चैंपियन जेलेना ओस्टापेंको को 6-2, 6-2 से हराया। क्ले कोर्ट पर राइबाकिना की यह जीत उनके बेहतरीन फॉर्म का संकेत है। उन्होंने पहले ही मैच प्वाइंट पर फोरहैंड विनर के साथ मुकाबला समाप्त कर दिया।

पाओलिनी ने सीधे सेटों में मारी बाजी

इटली की चौथी वरीय जैस्मिन पाओलिनी ने यूक्रेन की यूलिया स्टारोडुब्त्सेवा को आसानी से सीधे सेटों में हराया। पिछले साल की फ्रेंच ओपन फाइनलिस्ट पाओलिनी अपने अगले मुकाबले में यूक्रेन की एलीना स्वितोलिना या अमेरिका की बर्नाडा पेरा से भिड़ेंगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories