Sat, Feb 14, 2026
23 C
Gurgaon

सियोल में चलती मेट्रो ट्रेन में लगी आग, जान बचाकर भागे यात्री, सुरंग से बाहर निकले

सियोल, 31 मई (हि.स.)। दक्षिण कोरिया में चलती सियोल मेट्रो ट्रेन में अचानक आग की लपटें उठने से अफरातफरी मच गई। यह घटना लाइन 5 की है। मेट्रो की सब-वे ट्रेन में सवार लगभग 400 यात्रियों को जान बचाने के लिए सुरंग का विकल्प चुनना पड़ा। पुलिस का कहना है कि आग लगाने वाले संदिग्ध बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दक्षिण कोरिया की पुलिस ने शनिवार सुबह बताया कि लाइन 5 पर सियोल सब-वे ट्रेन में आग लगाने के संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। 60 वर्षीय इस व्यक्ति को गैसोलीन से भरे एक जेरीकैन और एक टॉर्च लाइटर के साथ सुबह करीब 9:45 बजे येओइनारू स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। यह आग पश्चिमी सियोल में येओइनारू और अगले पड़ाव मापो स्टेशन के पास लगी थी।

येओंगडेउंगपो पुलिस स्टेशन के अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि संदिग्ध ने ट्रेन में आग किस बात की वजह से लगाई। अधिकारियों ने बताया कि 400 से अधिक यात्रियों को ट्रेन से बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान कुछ यात्रियों को खरोंचें आईं। कई यात्रियों को धुएं की वजह से दिक्कत महसूस हुई। 21 यात्रियों को जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। सुबह 10:24 बजे आग पूरी तरह से बुझा दी गई। सियोल मेट्रो के अनुसार, लाइन 5 पर सभी ट्रेनों का आवागमन अब सामान्य है। मेट्रो ऑपरेटर ने सुबह आग लगने के कारण कुछ समय के लिए अपनी सेवाएं निलंबित कर दी थीं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories