सीएम फ्लाइंग ने किरढान में दूध डेयरी पर की रेड, लिए सैम्पल

0
438

फतेहाबाद, 31 मई (हि.स.)। सीएम फ्लाइंग की टीम ने मिलावटी दूध बेचे जाने की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए शनिवार सुबह फतेहाबाद के गांव किरढान में स्थित एक डेयरी पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। सीएम फ्लाइंग की टीम इंस्पैक्टर सुनैना के नेतृत्व में गांव में पहुंची और डेयरी से दूध और उससे बने उत्पादों के सैम्पल लिए। टीम ने यहां से 135 किलो मिल्क पाउडर और 75 सौ लीटर दूध भी बरामद किया है। टीम ने दूध और मिल्क पाउडर के सैम्पल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। जांच रिपोर्ट में अगर इनमें किसी तरह की मिलावट मिलती हैं तो डेयरी संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल डेयरी परिसर को सील कर दिया गया है और सीएम फ्लाइंग टीम मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है। सीएम फ्लाइंग की इस कार्रवाई का असर फतेहाबाद शहर में भी दिखा। यहां के डेयरी संचालकों में भी हडकंप की स्थिति बनी रही। कुछ डेयरी संचालकों ने तो अपनी दुकानों के शट्टर तक गिरा दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here