Sat, Feb 14, 2026
14 C
Gurgaon

कर्नाटक के कई जिलों में लोकायुक्त की छापेमारी

बेंगलुरू, 31 मई (हि.स.)| लोकायुक्त अधिकारियों ने शनिवार को कर्नाटक राज्य के विभिन्न जिलों में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़े पैमाने पर छापे मारे। ये छापे कलबुर्गी, धारवाड़, बागलकोट, गडग, ​​हावेरी, बेल्लारी, उडुपी और दावणगेरे सहित कई जिलों में मारे गए और कई सरकारी अधिकारियों के घरों, कार्यालयों और रिश्तेदारों के यहां दस्तावेजों की जांच की गई।

गडग जिले में लोकायुक्त एसपी हनमंथराय के नेतृत्व में निर्मिति केंद्र के परियोजना निदेशक गंगाधर शिरोल के घर और कार्यालय समेत छह स्थानों पर छापे मारे गए और परिवार के सदस्यों के घरों की भी जांच की गई।

कलबुर्गी जिले में लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता अमीन मुख्तार के घर पर छापा मारा गया। इस दौरान कई दस्तावेज, 100 करोड़ रुपये की संपत्ति, 25 एकड़ जमीन के अभिलेख, पेट्रोल पंप, क्रशर मशीन के लाइसेंस आदि मिले।

आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोपों के बाद उडुपी जिले के करकला मेसकॉम डिवीजन के लेखा अधिकारी गिरीश राव मेने के खिलाफ पांच स्थानों पर छापे मारे गए हैं।

धारवाड़ में लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एच. सुरेश के घर और कार्यालयों पर छापे मारे गए और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए।

हावेरी और दावणगेरे जिलों के लोकायुक्त अधिकारियों द्वारा संयुक्त अभियान में शिग्गांव तालुका के बड़ा गांव में पीडीओ कार्यालय और ग्राम पंचायत अधिकारी रामकृष्णप्पा गुडगेरी के घर पर छापेमारी की गई।

लोकायुक्त ने बागलकोट जिला कलेक्टर कार्यालय के लेखा विभाग में प्रथम श्रेणी सहायक श्रीशैल तत्राणी के घर और आभूषण की दुकान पर छापा मारा। यह छापेमारी बागलकोट लोकायुक्त डीएसपी सिद्धेश्वर के नेतृत्व में की गई।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories