Fri, Feb 13, 2026
24 C
Gurgaon

फतेहबाद में पति ने पत्नी व प्रेमी को मौत के घाट उतारा

फतेहाबाद, 31 मई (हि.स.)। जिले के शहर टोहाना में लिव-इन में रह रही युवती और उसके प्रेमी की चाकू से गोदकर हत्या करने के मामले का पटाक्षेप करते हुए जिला पुलिस ने शनिवार को मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान दीपक कुमार उर्फ पंकज पुत्र दर्शन सिंह निवासी किला मोहल्ला, टोहाना के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना शहर टोहाना में हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा है। शुक्रवार रात्रि करीबन सवा 8 बजे रितिक और पूजा घर के बाहर टहलने के लिए जा रहे थे, तभी दीपक ने दोनों पर हमला कर दिया। दीपक ने रितिक को एक चाकू मारकर उसे पेट में घूमा दिया जिसके बाद रितिक वहां से लहूलुहान होकर घर की तरफ जाने लगा और घर के बाहर गेट पर गिर गया। यह वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घायल होने के बाद रितिक का खून अधिक बहने के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि आरोपी दीपक अपनी पत्नी पूजा को भी चाकू मारता रहा जिसे 11 जगहों पर शरीर पर चाकू मारे गए। मौके पर जमा लोगों ने दोनों को नागरिक अस्पताल में ले गए। पूजा की रस्ते में मौत हो गई।

डीएसपी मुख्यालय एवं क्राइम संजय कुमार ने शनिवार को इस बारे जानकारी देते हुए बताया गया कि आरोपी दीपक कुमार उर्फ पंकज की शादी 11 दिसंबर 2011 को पूजा पुत्री महेन्द्र लोट निवासी खरड़वाल, पंजाब से हुई थी। उनके दो पुत्र हैं समीर 8 वर्ष और अमन 7 वर्ष। विवाह के बाद कुछ समय बीतने पर दीपक की पत्नी पूजा के संबंध रितिक पुत्र नवीन मेहता निवासी जमालपुर शेखा, वर्तमान अम्बेडकर चौक, टोहाना से बन गए। पूजा और रितिक घर से भाग कर रिलेशनशिप में रहने लगे। दोनों कुछ समय के लिए पटियाला में एक किराए के मकान में साथ रहे और फिर 13 दिसंबर 2024 को टोहाना लौटकर अम्बेडकर चौक में एक साथ रहने लगे। डीएसपी ने बताया कि 30 मई की रात लगभग 8 बजे, आरोपी दीपक कुमार अपने पुत्र समीर के साथ पूनिया फैक्ट्री वाली गली से गुजर रहा था। तभी सामने से मोटरसाइकिल पर पूजा और रितिक आते दिखाई दिए। बेटे समीर ने मोटरसाइकिल को रुकवाया और उसी दौरान दीपक ने पहले से अपने कपड़ों में छुपाया हुआ चाकू निकालकर पहले पूजा पर हमला किया, फिर रितिक पर ताबड़तोड़ वार किए। हमले में रितिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पूजा को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई। वारदात के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया।डीएसपी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही थाना शहर टोहाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत जांच शुरू की। तकनीकी सहायता और गुप्त सूचना के आधार पर कुछ ही घंटों में आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। वर्तमान में आरोपी से गहन पूछताछ जारी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories