Fri, Feb 13, 2026
14 C
Gurgaon

वाराणसी : मान मंदिर घाट पर गंगा में डूब रहे युवक को एनडीआरएफ ने बचाया

वाराणसी, 31 मई (हि.स.)। दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के मानमंदिर घाट पर शनिवार को गंगा नदी में नहाते समय डूब रहे युवक को एनडीआरएफ की टीम ने बचा लिया। गहरे पानी में से युवक को सकुशल बाहर लाया गया तो आसपास मौजूद लोगों ने जवानों के बहादुरी की जमकर प्रशंसा की। जान बचने पर युवक ने भी जवानों के प्रति आभार जताया। सोशल मीडिया में भी 11वीं वाहिनी, एनडीआरएफ टीम की लोगों ने मुक्त कंठ से सराहना की।

शिवपुर निवासी आर्यन सिंह प्रात:काल मान मंदिर घाट पर गंगा में स्नान कर रहा था। इसी दौरान अचानक गहरे पानी में फिसल कर बहने लगा। यह देख घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो सौभाग्यवश, उस समय गंगा नदी में नियमित जल पेट्रोलिंग कर रही 11वीं वाहिनी, एनडीआरएफ की टीम की नजर उस पर पड़ गई। बिना किसी विलंब के जवानों ने नदी में छलांग लगा दी। त्वरित प्रतिक्रिया और उत्कृष्ट तकनीकी कौशल का परिचय देते हुए उन्होंने डूबते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। 11वीं वाहिनी, एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने भी जवानों का उत्साह वर्धन किया। डीआईजी मनोज शर्मा ने कहा कि एनडीआरएफ की टीम काशी के घाटों पर सतर्कता और संकल्प के साथ तैनात है, जो हर परिस्थिति में जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कर्तव्यपालन के अंतर्गत घटनास्थल पर तैनात एनडीआरएफ के साहसी और उच्च प्रशिक्षित बचावकर्मियों ने अपनी ड्यूटी निभाई। बचाव कर्मी गंगा नदी में नियमित पेट्रोलिंग कर रहे हैं। इन्होंने ही बिना किसी विलंब के नदी में छलांग लगाई और डूबते हुए युवक आर्यन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories