Wed, Feb 11, 2026
26 C
Gurgaon

पानी के बीच गर्ल्स हॉस्टल में फंसी 20 लड़कियों को असम पुलिस ने पहुंचायी मदद

गुवाहाटी, 31 मई (हि.स.)। पिछले तीन-चार दिनों से मूसलाधार बारिश के चलते राजधानी गुवाहाटी की स्थिति बेहद भयावह हो गयी है। भारी बारिश के चलते गुवाहाटी के अधिकांश हिस्सों में जल जमाव की स्थिति देखी जा रही है। कुछ इलाकों में रबर की नाव भी राहत पहुंचाने के लिए चलानी पड़ी।

शनिवार काे राजधानी के उलुबारी, बोरा सर्विस के कंचन पथ स्थित मकान नंबर 10 में चल रहे गर्ल्स हॉस्टल में 20 लड़कियां रह रही हैं। गर्ल्स हॉस्टल प्रमुख ज्योति कमल ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि हॉस्टल में 20 लड़कियां बिना पानी ओर भोजन के फंसी हुई हैं। कृपया इनकी मदद करें।

उन्होंने पोस्ट में मुख्यमंत्री, मंत्री, असम पुलिस के डीजीपी और एनडीआरएफ को टैग किया। पोस्ट के वायरल होते ही असम पुलिस की यातायात शाखा की एक टीम शनिवार सुबह बाढ़ के पानी से घिरे हॉस्टल में पहुंचकर पानी और भोजन की सामग्री उपलब्ध करायी।

इस तरह की स्थिति राजधानी के अन्य कई इलाकों में भी देखी जा रही है। घरों में पांच-पांच फुट तक पानी प्रवेश करने के चलते लोगों कों भारी परेशानी हो रही है। बीती रात को भी रुक्मिणीगांव और अनिल नगर में एनडीआरएफ तथा अन्य इलाकों में एसडीआरएफ एवं असम पुलिस के कर्मी लोगों को राहत पहुंचाते देखे गये।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories