Wed, Feb 11, 2026
16 C
Gurgaon

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर छात्राें ने निकाली जागरूकता रैली

हरदोई, 31 मई (हि.स.)। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद राशिद ने शनिवार विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर विद्यालय की ओर से छात्राें ने नशा मुक्ति काे लेकर जागरूकता रैली और आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया।

प्राचार्य ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य तंबाकू और नशे के सेवन से होने वाले नुकसान और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करना था। विद्यालय के छात्रों ने रैली निकालकर तंबाकू और नशे के सेवन के खिलाफ लोगों को जागरूक किया। इस दौरान छात्रों ने तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों को इसके नुकसान बताते हुए इसका सेवन न करने का अनुरोध किया।

छात्रों के अनुरोध पर तंबाकू का सेवन कर रहे लोगों ने तुरंत तंबाकू को थूक कर, दोबारा ऐसा न करने का प्रण भी लिया। इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित आर्ट प्रतियोगिता में छात्रों ने तंबाकू और नशे के सेवन के खिलाफ चित्र के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त की और नुकसान व स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाई। विद्यालय ने एक नशा उन्मूलन क्षेत्र भी बनाया है, जिसमें नशे के होने वाले प्रभावों से संबंधित पोस्टर लगाए गए हैं। यह क्षेत्र छात्रों और आम जनता को तंबाकू और नशे के सेवन के खतरों के बारे में जागरूक करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस वर्ष विश्व तंबाकू निषेध दिवस का थीम है अपील को उजागर करना तंबाकू और निकोटीन उत्पादों पर उद्योग की रणनीति को उजागर करना। इस थीम के माध्यम से विद्यालय ने तंबाकू उद्योग की रणनीतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को इसके खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया है।

विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद राशिद ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों और आम जनता को तंबाकू और नशे के सेवन के खतरों के बारे में जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय निरंतर इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करके छात्रों और आम जनता को जागरूक करने का प्रयास करेगा। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और तंबाकू और नशे के सेवन के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए अपना योगदान दिया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories