फोर्टिस मोहाली में रोबोटिक तकनीक से गायनी कैंसर के जटिल मामलों का सफल इलाज : डॉ. श्वेता तहलान

0
203

शिमला, 31 मई (हि.स.)। फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली के गायनी ऑन्कोलॉजी विभाग ने अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग करते हुए गायनी कैंसर से पीड़ित मरीजों का सफल इलाज करने का दावा किया है।

अस्पताल की गायनी ऑन्को-सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. श्वेता तहलान ने शनिवार काे शिमला में आयाेजित प्रेस वार्ता में बताया कि यहां चौथी पीढ़ी की विश्व की सबसे उन्नत रोबोटिक तकनीक ‘दा विंची एक्स आई’ की मदद से ओपन और मिनिमली इनवेसिव सर्जरी सफलतापूर्वक की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि यह तकनीक विशेष रूप से बुजुर्ग, उच्च जोखिम वाले और प्रजनन क्षमता बचाने की इच्छा रखने वाली महिलाओं के लिए अत्यंत लाभकारी है।

उन्हाेंने बताया कि एक मामले में 84 वर्षीय महिला का, जिन्हें यूटेरस कैंसर और हृदय रोग था, सफल रोबोट-एडेड सर्जरी से इलाज किया गया। सर्जरी के तीन दिन बाद ही वह सामान्य दिनचर्या में लौट सकीं। वहीं एक अन्य केस में 20 वर्षीय युवती के एक बड़े ओवरी ट्यूमर का इलाज कर उसकी फर्टिलिटी को सुरक्षित रखा गया।

एक तीसरे मामले में एडवांस स्टेज ओवरी कैंसर से जूझ रही 60 वर्षीय महिला का इलाज साइटोरेडक्टिव सर्जरी और हीटेड इंट्रापेरिटोनियल कीमोथेरेपी के जरिए किया गया, जिससे उनकी रिकवरी बिना किसी जटिलता के हुई।

डॉ. तहलान ने बताया कि फोर्टिस मोहाली में हर मरीज की उपचार योजना को उसकी उम्र, कैंसर के प्रकार, स्टेज और व्यक्तिगत स्वास्थ्य ज़रूरतों के अनुसार तैयार किया जाता है जिससे न सिर्फ इलाज के बेहतर नतीजे मिलते हैं बल्कि जीवन की गुणवत्ता भी बनी रहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here