पैराग्लाइडिंग हादसे में बिहार का पायलट घायल, टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर

0
237

धर्मशाला, 31 मई (हि.स.)। पैराग्लाइडिंग के लिए विश्वविख्यात कांगड़ा जिला की बीड़-बिलिंग घाटी में शनिवार को एक पैराग्लाइडिंग हादसे में पायलट घायल हो गया। घायल पायलट विजय कुमार बिहार का रहने वाला है।

जानकारी के मुताबिक पैराग्लाइडर पायलट विजय कुमार ने शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे टेक ऑफ पॉइंट बिलिंग से उड़ान भरी। उड़ान के दौरान वे आंधी की चपेट में आ गया। इस कारण वह जोगिंद्रनगर के पहलून गांव में एक मकान के लेंटर पर गिर गया। स्थानीय लोगों और रोटरी क्लब के सदस्यों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर विजय कुमार की मदद की। घायल पायलट को एम्बुलेंस से जोगिंद्रनगर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है जहां उसका उपचार चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here