शिमला : नेशनल हाइवे पर पहाड़ी से टकराई कार, चालक की मौत

0
309

शिमला, 31 मई (हि.स.)। जिला शिमला के कुमारसैन थाना अंतर्गत बिठल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर बीती मध्यरात्रि एक तेज रफ्तार आई-20 कार पहाड़ी से टकरा गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल कुमारसैन लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुमारसैन थाना को सूचना मिली कि बिठल के पास नेशनल हाइवे-5 पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिसमें एक व्यक्ति कार के अंदर फंसा हुआ है।

सूचना मिलते ही एएसआई कुशवंत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां उन्हें आई-20 कार (नं. HP27A-2885) सड़क किनारे पहाड़ी से टकराकर पलटी हुई हालत में मिली। कार के अंदर चालक बेहोशी की हालत में घायल अवस्था में पाया गया। उसकी पहचान विरेंद्र सिंह (उम्र 35 वर्ष) निवासी तहसील पूह जिला किन्नौर के रूप में हुई।

पुलिस जांच में पाया गया कि कार के दोनों फ्रंट एयरबैग खुले हुए थे और वाहन सीधे पहाड़ी से टकराया था। प्रारंभिक जांच में यह दुर्घटना चालक की लापरवाही, अत्यधिक गति और असावधानीपूर्वक वाहन चलाने के कारण हुई प्रतीत हो रही है। पुलिस ने इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 125(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

घायल चालक को तुरंत एम्बुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल कुमारसैन पहुंचाया गया, जहां चिकित्सा अधिकारी ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here