फिट इंडिया साइक्लिंग अभियान के तहत निकली रैली

0
232

खूंटी, 01 जून (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय साइकिल दिवस (तीन जून) के अवसर पर रविवार को आवासीय हॉकी सेंटर (बालक), खूंटी एवं खेलो इंडिया हॉकी सेंटर, खूंटी के प्रशिक्षुओं के बीच फिट इंडिया साइक्लिंग अभियान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः साइक्लिंग रैली से हुई, जो एसएस प्लस टू आवासीय हॉकी सेंटर (बालक) से प्रारंभ होकर कदमा तक लगभग चार किलोमीटर की दूरी तक गई। रैली में बालक और बालिका दोनों वर्गों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। बाद में सभी खिलाड़ियों ने फिट इंडिया शपथ लेकर नियमित व्यायाम करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। इस अभियान का उद्देश्य खिलाड़ियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और फिटनेस को उनकी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना था।

प्रशिक्षकों ने साइक्लिंग के शारीरिक और मानसिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को प्रेरित किया कि वे प्रतिदिन किसी न किसी रूप में व्यायाम करें। यह आयोजन फिट इंडिया मूवमेंट के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य देशभर में फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जन जागरूकता को बढ़ावा देना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here