Mon, Feb 9, 2026
11 C
Gurgaon

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता परिवार के साथ पहुंचीं केदारनाथ धाम, पूजा-अर्चना कर की खुशहाली की कामना

केदारनाथ धाम, 02 जून (हि. स.)। दिल्ली की मुख्य रेखा गुप्ता सपरिवार आज सुबह सात बजे केदारनाथ धाम पहुंचीं और दर्शन-पूजन कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। रेखा गुप्ता दिल्ली में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने के बाद अपने परिवार के साथ उत्तराखंड के दौरे पर हैं।

केदारनाथ धाम में हेलीपैड पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) और केदार सभा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का स्वागत किया। केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना करने के बाद रेखा गुप्ता ने कहा कि वह परिवार के साथ पूजा-अर्चना करने का अवसर पाकर खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रही हैं।

बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने मुख्यमंत्री को बाबा केदार का प्रसाद और रुद्राक्ष की माला एवं विभूति भेंट की। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ.हरीश गौड़ ने बताया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड सरकार और मंदिर समिति की यात्रा व्यवस्था की सराहना की।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता परिवार के साथ उत्तराखंड के दौरे पर हैं। रविवार को उन्होंने हरिद्वार में गंगा नदी में पुण्य स्नान किया और यमुना को साफ करने का संकल्प लिया। इसके बाद उन्होंने हरिद्वार में हरिहर आश्रम में स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज से मुलाकात की।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories