मणिपुर में 3.5 तीव्रता का भूकंप

0
220

आइजोल, 02 जून (हि.स.)। मणिपुर के चुराचांदपुर जिला में आज तड़के मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया गया है कि रात 02 बजकर 55 मिनट 39 सेकेंड पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई। भूकंप के चलते कहीं से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

भारतीय सिस्मोलॉजी केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र भारत और म्यांमार के सीमावर्ती चुराचांदपुर जिले में जमीन के अंदर 15 किलोमीटर नीचे स्थित था। भूकंप का एपीक सेंटर 24.08 उत्तरी अक्षांश तथा 93.61 पूर्वी देशांत्तर पर स्थित था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here