Thu, Mar 5, 2026
33 C
Gurgaon

उत्तरी सिक्किम में फंसे पर्यटकों को निकालने का कार्य शुरू

गंगटोक, 02 जून (हि.स.)। उत्तरी सिक्किम में फंसे पर्यटकों को निकालने का कार्य सोमवार सुबह से शुरू हो गया है। गत 29 मई की रात को भारी बारिश के कारण उत्तरी सिक्किम को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन हुआ, जिससे वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध हो गई। यातायात बंद होने के कारण उत्तरी सिक्किम के विभिन्न स्थानों पर घूमने गए हजारों पर्यटक फंस गए।

साेमवार सुबह करीब 8 बजे से मंगन जिला प्रशासन के नेतृत्व में पुलिस, सेना, बीआरओ, आईटीबीपी, वन विभाग, पर्यटन हितधारक संगठन और चालक संगठनों की संयुक्त पहल पर फंसे हुए पर्यटकों को निकालने का काम शुरू हुआ। जिला मजिस्ट्रेट अनंत जैन ने स्वयं पर्यटक वाहनों के काफिले का नेतृत्व किया। 1,678 पर्यटकों को लेकर कुल 284 वाहन निकल चुकी है।

जिला मजिस्ट्रेट ने फंसे हुए पर्यटकों को निकालने की प्रक्रिया में शामिल सभी लोगों के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने बताया कि लाचुंग में फंसे पर्यटकों को आज लाचुंग-चुंगथांग-सिपग्येर और फिदांग होते हुए गंगटोक भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि लाचेन में सड़क सम्पर्क पुनः स्थापित करने के प्रयास चल रहे हैं। सड़क सम्पर्क स्थापित होने पर लाचेन में फंसे पर्यटकों को भी निकाला जाएगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories