मुरादाबाद में बर्ड फ्लू के खतरे काे देख पोल्ट्री फार्मों से 95 सैंपल जांच काे भेजे

0
415

मुरादाबाद, 02 जून (हि.स.)। जिले में पशु पालन विभाग की जांच में अभी तक एक भी बर्ड फ्लू के वायरस की पुष्टि नहीं हुई हैं, लेकिन विभाग ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में संचालित पोल्ट्री फार्मों से 95 सैंपल इकट्ठा कर जांच के लिए लैब भेजे हैं। अभी लैब की रिपोर्ट विभाग को नहीं मिली है।

विभाग के संयुक्त निदेशक (जेडी) मनोज शर्मा ने सोमवार को बताया कि सैंपल की जांच बरेली स्थित आईवीआरआई की लैब कर रही है। अभी लैब से रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

उन्हाेंने बताया कि दूसरे राज्यों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद शासन ने पशु पालन और नगर निगम को जांच करने के निर्देश दिए। इस मामले में नगर निगम की टीमों ने शहर की मीट की दुकानों की जांच की। वहीं पशु पालन विभाग की टीमों ने ठाकुरद्वारा, भोजपुर, डिलारी, बिलारी, छजलैट, दलपतपुर सहित सभी आठ ब्लॉकों में संचालित पोल्ट्री फार्मों की छानबीन की। इस दौरान टीमों ने 95 सैंपल इकट्ठा किए। जिनकी लैब रिपाेर्ट आना बाकी है।

इस मामले में डिप्टी सीवीओ डॉ. आशा का कहना है कि जिले में अभी कोई पॉजिटिव रिपोर्ट नहीं मिली है। इसी कारण पोल्ट्री फार्मों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here