Sun, Mar 8, 2026
24 C
Gurgaon

विराट कोहली के बेंगलुरु पब में ‘नो स्मोकिंग जोन’ नहीं, मामला दर्ज

बेंगलुरू, 02 जून (हि.स.)। क्रिकेटर विराट कोहली के बेंगलुरु स्थित ‘द वन8 कम्यून’ पब और रेस्तरां के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। कोहली के पब और रेस्तरां में नो स्मोकिंग जोन नहीं होने की वजह से यह एफआईआर शहर के कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में दर्ज की गयी है। मामले में क्रिकेटर या रेस्तरां की ओर से अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

दरअसल, रविवार की देर रात बेंगलुरु की कब्बन पार्क पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान कुल 5 बार और रेस्तरां के खिलाफ कार्रवाई की है, जिसमें विराट कोहली के स्वामित्व वाला ‘द वन8 कम्यून’ पब और रेस्तरां भी शामिल है। पुलिस ने पाया कि इस पब में ‘नो स्मोकिंग जोन’ नहीं है, इसलिए सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा ) के प्रावधानों के उल्लंघन के आरोप में स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है।

इससे पहले जुलाई, 2024 में पब के निर्धारित समय से अधिक समय तक चलने के लिए मामला दर्ज किया गया था। उस वक्त गश्त कर रही पुलिस टीम को शिकायत मिली थी कि ‘द वन8 कम्यून’ पब देर रात तक खुला हुआ है। जब पुलिस टीम रात 1:20 बजे पब पहुंची, तो पाया गया कि पब उस वक्त भी ग्राहकों को सेवा दे रहा है, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। दिसंबर, 2024 में बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) ने पब को अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र न होने पर नोटिस जारी किया था।

विराट कोहली के स्वामित्व वाले ‘द वन8 कम्यून’ की ब्रांचें दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, कोलकाता और गुरुग्राम जैसे शहरों में हैं। दिसंबर, 2023 में इस रेस्तरां को बेंगलुरु में खोला गया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories