सब्जी की खेती किसानों के आय का महत्वपूर्ण जरिया: निदेशक आईआईवीआर

_ आईआईवीआर ने मनाया किसान के खेत पर प्रक्षेत्र दिवस

वाराणसी,02 जून (हि,स,)। भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान की फार्मर्स फर्स्ट परियोजना के तहत बीज उत्पादन के लिए सोमवार को आराजी लाइन विकास खंड के ग्राम पनियरा में किसानों को जागरुक किया गया।

जागरूकता अभियान में संस्थान के निदेशक डा. राजेश कुमार के नेतृत्व में वैज्ञानिकों के दल ने किसान लल्लन दूबे के खेत पर लोबिया के बीज उत्पादन प्रक्षेत्र का भ्रमण किया। वैज्ञानिकों के सुझाव पर यहां पर लोबिया की प्रजाति काशी निधि को मेड विधि से बोया गया है। प्रायोगिक तौर पर मेड विधि की तुलनात्मक अध्ययन छिटकवा विधि से की गई। जिसमें मेड विधि के पौधों में विकास और फलत छिटकवां विधि की अपेक्षा अधिक है।

खरपतवार नियंत्रण एवं सिंचाई भी मेड विधि में छिटकवा विधि से सरल है । इस विधि से पानी की बचत होती है साथ ही पाया गया कि प्रति पौध अधिक फली एवं गुणवत्तायुक्त बीज प्राप्त हुए।

निदेशक डा. राजेश कुमार ने यहां उपस्थित किसानों को बीज उत्पादन के लिए मेड विधि से लोबिया की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया।

विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के तहत किसानों को फसलों से जुड़ी समस्याओं का निदान भी बताया गया। किसानों ने गांव में सूख रहे आम के पेड़ों और कद्दू वर्गीय सब्जियों की समस्या से अवगत कराया। जिस पर वैज्ञानिकों ने इसके निदान के उपाय सुझाये। किसानों से संरक्षित नर्सरी प्रबंधन पर भी चर्चा की गई।

प्रधान वैज्ञानिक डा एसके सिंह ने किसानों को बीज शोधन भूमि शोधन और मृदा जांच के लिए प्रेरित किया। प्रधान वैज्ञानिक कृषि प्रसार डा. नीरज सिंह ने संस्थान की उन्नतशील सब्जी प्रजातियों के बारे में विस्तृत चर्चा की।

इस बैठक में किसानों के प्रश्नों का उत्तर वैज्ञानिकों ने दिया। कार्यक्रम में किसानों ने भागीदारी की।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories