झज्जर : कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दोस्त घायल

झज्जर, 2 जून (हि.स.)। जिला के गांव कालियावास के निकट एक बाइक सवार युवक की कार की चपेट में आने से मौत हो गई और उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

दादरी निवासी भूपेंद्र रविवार रात अपने दोस्त विश्वेंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर अपने मामा के गांव इमलोटा जा रहा था। वे कालियावास के निकट पहुंचे तो सामने से आ रही तेज गति कार की चपेट में आ गए। दोनों ही सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हुए। भूपेंद्र को बहुत अधिक चोट आई। वह जल्द ही अचेत हो गया। विश्वेंद्र ने हादसे की सूचना भूपेंद्र के भाई सचिन और पुलिस को दी। जिस पर पुलिस घटनास्थल पहुँच गई। भूपेंद्र का भाई सचिन व अन्य परिजन भी मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक भूपेंद्र की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने घायल विश्वेंद्र को चरखी दादरी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार देने के साथ ही विश्वेंद्र को पंडित भगवत दयाल शर्मा स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (पीजीएमएस) रोहतक भेज दिया गया। उधर, मृतक भूपेंद्र का शव नागरिक अस्पताल झज्जर भेजा गया। जहां सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवा पुलिस ने पीड़ित परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने भूपेंद्र के भाई सचिन की शिकायत पर दुर्घटना का कारण बनी कार के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। सचिन ने बताया कि उसका भाई भूपेंद्र अविवाहित था और खेती बाड़ी करता था।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories