हिसार : केंद्रीय कारागार में 900 कैदियों ने एक साथ किया योगाभ्यास

0
307

कैदियों ने लिया नशा न करने का भी संकल्प

हिसार, 2 जून (हि.स.)। आयुष विभाग एवं हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान

में 11वें अंतररष्ट्रीय योग दिवस-2025 के सफल आयोजन की दिशा में केंद्रीय कारागार हिसार-1

एवं हिसार-2 में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की

रूपरेखा जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. धर्मपाल पूनिया, योग समन्वयक डॉ. बलराज तथा योग

विशेषज्ञ पूजा ने तैयार की।

योग विशेषज्ञों ने साेमवार काे बताया कि केंद्रीय कारागार हिसार-1 में एक साथ 500 से अधिक

तथा केंद्रीय कारागार हिसार-2 में लगभग 400 कैदियों ने योग सत्र में भाग लिया। इस दौरान

कैदियों को स्वयं नशा न करने तथा दूसरों को भी न करने देने का संकल्प दिलाया गया तथा

नियमित योगाभ्यास से होने वाले शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक लाभों के प्रति जागरूक

किया गया। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास व प्राणायाम करने न केवल शरीर निरोग बनता

है बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी दुरुस्त होता है।

इसके अतिरिक्त जेल अधीक्षकों ने कैदियों

को नियमित योगाभ्यास करने, आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के

लिए भी प्रेरित किया। योग सत्र को सफलतापूर्वक संचालित करने में आयुष योग सहायक राहुल,

रविंद्र एवं विजेंद्र की अहम भूमिका रही। इस मौके पर जेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी जेल सुपरिंटेंडेंट-1 अमित कुमार भादू,

जेल सुपरिंटेंडेंट-2 रमेश कुमार, डीएसपी कुलदीप शर्मा तथा अन्य कर्मचारीगण भी उपस्थित

रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here