सोनीपत की सब्जी मंडी से आढ़ती के दो लाख चोरी

0
290

सोनीपत, 2 जून (हि.स.)। सोनीपत की नई सब्जी मंडी में दिनदहाड़े हुई दो लाख रुपये की

नकदी चोरी की घटना से मंडी में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नई सब्जी मंडी में दुकान नंबर 50 पर आढ़ती विशाल मेहता के अनुसार रविवार को वह दुकान के बाहर फल बेच रहे थे। इसी

दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने मौका पाकर उनका नकदी से भरा बैग चुरा लिया, जिसमें करीब

दो लाख रुपये थे। विशाल ने बताया कि आम का रेट पूछने के बहाने एक शख्स दुकान पर आया,

इसके बाद कुछ और ग्राहक भी पहुंचे। वह ग्राहकों से बातचीत में व्यस्त हो गए और हमेशा

गले में डालने वाला बैग असावधानीवश कुर्सी के पीछे रख दिया।

विशाल ने बताया कि हाल ही में उनके मामा की मृत्यु हो गई थी,

मां घर पर नहीं थीं और पिता के साथ वह मंडी आया था। सुरक्षा के लिहाज से वह नकदी घर

की बजाय साथ लाया था। घटना की सूचना मिलते ही अदालत परिसर पुलिस चौकी से एएसआई संदीप

मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्राथमिक जांच के बाद चोरी

की पुष्टि करते हुए मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने

शुरू कर दिए हैं और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ जारी है। विशाल ने बताया कि आरोपी

से उसका कोई पूर्व परिचय नहीं था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here