Mon, Mar 16, 2026
29 C
Gurgaon

डबवाली में किसान से लूट के आरोप में दो काबू,एक लाख 17 हजार बरामद

सिरसा, 2 जून (हि.स.)। स्थानीय पुलिस ने सिरसा जिला के डबवाली क्षेत्र में एक किसान के साथ हुई एक लाख 67 हजार रुपये की लूट की गुत्थी को सुलझाते हुए दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। एएनसी प्रभारी सूबे सिंह ने सोमवार को बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई राशि में से एक लाख 17 हजार बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि लुटेरों की पहचान शमिंदर सिंह निवासी पंजाब व मनप्रीत सिंह निवासी सकताखेड़ा सिरसा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि गांव डबवाली निवासी हाकम सिंह से बीती 29 मई को अज्ञात लुटेरों ने आंखों में मिर्ची पाउडर डाल कर एक लाख 67 हजार रुपये लूट लिए थे और उसके साथ मारपीट कर मौके से फरार हो गए थे। हाकम सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि कबीर बस्ती के पास रात को उसके ट्रैक्टर का स्पैडल टूल गया था। इसी दौरान तीन अज्ञात युवक आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

बदमाशों ने उसके साथ लूटपाट करते हुए नगदी, चेक, पासबुक व अन्य दस्तावेज छीन लिए और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर उसके परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। घायलावस्था में हाकम सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि पीडि़त हाकम सिंह की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को डबवाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि लूटी गई 1 लाख 17 हजार नगद राशि भी बरामद की गई है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ कर लूट व स्नैचिंग की अन्य वारदातों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी। उन्होंने बताया कि लूट व स्नैचिंग की अन्य वारदातों के बारे में खुलासा होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories