रेवाड़ी में झुग्गियों पर चला पीला पंजा

0
193

रेवाड़ी, 2 जून (हि.स.)। रेवाड़ी के सेक्टर तीन में सोमवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकारण (एचएसवीपी) की टीम ने अवैध कब्जों को लेकर बुलडोजर चलाया। बुलडोजर ने वहां पर बनाई गई अवैध झुग्गियों को तोड़कर हटा दिया। जिस कारण वहां रहने वाले लोगों में भगदड़ मच गई। झुग्गी वालों का आरोप है कि उन्हें सामान हटाने के लिए उचित समय नहीं दिया गया।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकारण (एचएसवीपी) की टीम सोमवार को जैसे ही सैक्टर तीन स्थित झुग्गियों को तोड़ने पहुंची वहां पर रहने वाले लोगों में भगदड़ मच गई। लोगों ने भाग-भाग कर अपना सामान निकाला। कुछ ही समय बाद सामान को हटाते हुए जमीन को खाली करवा दिया गया। झुग्गी में रहने वाली महिला ने बताया कि केवल एक दिन के नोटिस पर अफसरों ने सामान तोड़ दिया।

उन्होंने दो-तीन दिन का समय उनसे मांगा था लेकिन टीम अचानक से पहुंच गई और सारा घरेलू सामान तोड़ दिया। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकारण (एचएसवीपी) के एसडीओ ने बताया कि झुग्गी वालों को अवैध कब्जा हटाने को लेकर कई बार समझाया जा चुका है लेकिन वे नहीं माने तो मजबूरन कार्रवाई करनी पड़ी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here