सतगुरु कबीर प्राकट्य दिवस 11 जून को होगा संतों का समागम

0
334

जोधपुर, 02 जून (हि.स.)।ज्योतिषाचार्य सतगुरु महन्त सूरजाराम महाराज साहेब की तपोभूमि कबीर आश्रम माधोबाग के तत्वावधान में 11 जून को सतगुरु कबीर प्राकटय दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए गादीपति डॉ. रूपचन्ददास के सानिध्य में बैठक का आयोजन किया गया।

आश्रम के प्रवक्ता इंजि. लक्ष्मीचन्द धारीवाल ने बताया कि सतगुरु कबीर प्राकटय दिवस के अवसर पर कबीर आश्रम माधोबाग के तत्वावधान में शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा जिसमें 151 महिलाओं द्वारा मंगल कलश लेकर संतों का बधारणा किया जाएगा। शोभायात्रा 11 जन को सुबह नौ बजे ओलम्पिक सिनेमा के पास गांधी स्कूल से प्रारम्भ होकर जालोरी गेट से होते हुए शनिश्चरजी का थान, पांचवीं रोड से यू टर्न करते हुए गीता भवन के सामने से सिवांची गेट होकर वापस शनिश्चरजी का थान होते हुए कबीर आश्रम पहुंचेगी।

इस अवसर पर कबीर आश्रम में संत समागम का आयोजन किया जाएगा जिसका सानिध्य गादिपति दशरत साहेब दिल्ली का रहेगा एवं मुख्य अतिथि संत दयाराम महाराज व अध्यक्षता संत मांगुदास महाराज करेंगे। विशिष्ठ अतिथि के रूप में संत सत्यप्रकाश, महंत श्यामलाल, मिठू महाराज एवं संत प्रकाश साहेब रहेंगे।

शोभायात्रा में विभिन्न स्थानों से पधारे संतों को बग्गियों में बिठाकर बधावा किया जाएगा। संत-समागम में आश्रम के गादीपति डॉ. रूपदास साहेब द्वारा प्रतिभावान वि़़द्यार्थियों एवं शहर के विभिन्न सेवाभावी संस्थाओं व विशिष्ठ व्यक्तित्व का सम्मान किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here