कानाईपुर में पीड़िता के घर पहुंचे सुकांत मजूमदार

0
207

हुगली, 02 जून (हि. स.)। कानाईपुर में बलात्कार के बाद हत्या हुई दिव्यांग नाबालिग के परिजनों से मिलने सोमवार शाम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ सुकांत मजूमदार पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव सहायता देने की बात कही।

पीड़िता के परिजनों से मुलाकात के बाद भाजपा नेता ने पुलिस की संवेदनशीलता पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस को और भी संवेदनशील होने की जरूरत है। पीड़ित परिवार को चार-चार घंटे बैठा कर रखने का कोई मतलब नहीं है।

श्रीरामपुर के सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा इस मामले को अदालत में लड़े जाने की सूरत में भाजपा अध्यक्ष ने मामले के परिणाम पर संशय व्यक्त करते हुए कहा कि देखना होगा कि कल्याण पीड़ित परिवार का कल्याण कर पाते हैं या नहीं। वैसे, प्रदेश भाजपा पीड़ित परिवार की कानूनी मदद करने को तैयार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here