Fri, Mar 20, 2026
16 C
Gurgaon

युवा कांग्रेस ने खनौरी बार्डर पर पहुंच किसान आंदोलन का किया समर्थन

भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के स्वास्थ्य बारे ली जानकारी

रोहतक, 6 जनवरी (हि.स.)। इंडियन यूथ कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने खनौरी बार्डर पर पहुंच किसान आंदोलन का समर्थन किया और पिछले लगभग 43 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य बारे हालचाल जाना। आईवाईसी डाक्टर सेल के चेयरमैन डॉ. हर्ष कुमार ने किसान नेता डल्लेवाल को आश्वस्त किया कि इंडियन यूथ कांग्रेस डॉक्टर सेल किसान आंदोलन के साथ मजबूती से खड़ा है और इस संघर्ष के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि किसानों को चिकित्सा जरूरतों को पूरा करने और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। डॉ. हर्ष कुमार ने कहा कि देश के किसानों के अधिकारों और न्याय के लिए एक यह ऐतिहासिक संघर्ष है, क्योकि पिछले 42 दिन से किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल भूख हड़ताल कर रहे है, लेकिन सरकार हठधर्मिता व तानाशाही रवैया अपनाए हुए है, जोकि सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ किसानों का नहीं, बल्कि पूरे देश के भविष्य का आंदोलन है और इसके लिए सरकार की तानाशाही रवैये के खिलाफ सबको एकजुट होना होगा। इस अवसर पर आईवाईसी डॉक्टर सेल हिमाचल के चेयरमैन डॉ. आशीष और पंजाब आईवाईसी डॉक्टर सेल के चेयरमैन डॉ. नवरोज कपिल भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories