प्रयागराज :फंदे से लटका मिला प्रापर्टी डीलर का शव

0
237

प्रयागराज, 03 जून (हि.स.)। कैंट थाना क्षेत्र के बेली गांव में मंगलवार को एक प्रापर्टी डीलर का शव घर के अन्दर कमरे में फाँसी के फंदे से लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

पुलिस उपायुक्त नगर अभिषेक भारती ने बताया कि कैन्ट क्षेत्र में स्थित बेली गांव निवासी शुभम जायसवाल 35 वर्ष पुत्र घनश्याम जायसवाल प्रापर्टी डीलर का शव घर दूसरे मंजिल पर स्थित कमरे में फंदे पर लटका पाया गया। परिवार की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिवार के सभी सदस्य घर में ही थे। हालांकि अभी तक परिवार से कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। यदि मिलता है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here