बाबूलाल को निशाना बनाकर लोकतांत्रिक मूल्यों का गला घोंटा जा रहा : संजय पांडे

0
270

पश्चिम सिंहभूम, 3 जून (हि.स.)। पश्चिमी सिंहभूम जिला भाजपा अध्यक्ष संजय कुमार पांडे ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि बाबूलाल मरांडी को निशाना बनाकर लोकतांत्रिक मूल्यों का गला घोंटा जा रहा है। लेकिन भाजपा इस लड़ाई में पीछे हटने वाली नहीं है। पांडे ने मंगलवार को साफ कहा कि यह लड़ाई अब केवल बाबूलाल मरांडी की नहीं रही, बल्कि झारखंड की अस्मिता, आदिवासी स्वाभिमान और लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई बन चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मरांडी को भ्रष्टाचार, शराब घोटाले, अवैध खनन और भर्ती परीक्षाओं में धांधली के मुद्दों पर आवाज़ उठाने से रोकने के लिए दबाव की राजनीति कर रही है।

भाजपा ने चेतावनी दी है कि यदि मरांडी या उनके किसी समर्थक को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई, तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से सड़कों पर उतरकर निर्णायक आंदोलन करेगी।

पांडे ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता मरांडी के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं और यह लड़ाई आखिरी दम तक लड़ी जाएगी। भाजपा का यह रुख राज्य की सियासत में नई हलचल पैदा कर सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here